फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व्यापारी बाप-बेटे से हजारों लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

औसिक्का गांव के पास नहर की पटरी पर छह बदमाशों ने दूध व्यापारी बाप और बेटे से तमंचे के बल पर हजारों रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पिटाई कर घायल कर दिया। बदमाश धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिचपड़ी गांव निवासी हरबीर पुत्र रमेश दूध का काम करता है। मंगलवार की शाम वह अपने बेटे अंशु के साथ बड़ौत में डेयरी पर दूध सप्लाई करने गया था। रात साढ़े आठ बजे दोनों नहर की पटरी होते वापस गांव लौट रहे थे। जब औसिक्का गांव के पास नहर की पटरी पर पहुंचे तो छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बाप-बेटे से 1700 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में हरबीर ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें