फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की सोने की चैन खींच ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन शांति नाथ मंदिर वाली गली में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की सोने की चेन खींचकर ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। कुसुम जैन पत्नी प्रदीप जैन सोमवार को बाजार से शांति नाथ जैन मंदिर वाली गली से होते हुए घर आ रही थी, तभी बाइक पर पीछे से दो बदमाश आए और उसकी सोने की चैन खींच ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। कुसुम जैन की चार माह पूर्व भी इस गली में बदमाश चेन खींच ले गए थे, लेकिन इसका भी पता नहीं चल सका। कुसुम ने कहा जब पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो रिपोर्ट दर्ज कराने का क्या फायदा। इस संबंध मेें एसएसआई रमेश सिंधु ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश मेें पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें