बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड से सटे न्यू राम नगर में क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में एक मकान पर छापा मारकर कातिलाना हमले में वांछित अपराधी लव को पकड़ वहां से एक पिस्टल, दो तमंचे और भारी मात्रा मेेें कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है और रविवार को इसका खुलासा जाएगा।