फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 11 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगए सराय/चांदीनगर। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव में किसान की बिजली का तार टूटकर गिरने से पांच बीघा गन्ने और एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। रटौल गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

शनिवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव में श्याम पुत्र राम सिंह के खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे निकली चिंगारी से पांच बीघा फसल जल गई। इसके साथ एक बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। इससे एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
उधर रटौल गांव में ढिकोली-बंथला मार्ग स्थित गैस एजेंसी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में केन्नू उर्फ पंकज की 10 बीघा गेहूं की फसल संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। आस-पास के किसानों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद किसानों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

खेकड़ा के ग्राम मुबारिकपुर के जंगल मेें अज्ञात कारणों से किसान पंकज की नौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने जली फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें