बागपत। टटीरी रेलवे स्टेशन पर 25 मार्च को मिली महिला कंचन नैनीताल के खटीमा की रहने वाली है। बुधवार को महिला के रिश्तेदार व ससुराल वाले कोतवाली पहुंचे। 19 मार्च को कंचन के पति राजा निवासी दिल्ली ने तलाक दे दिया था। पुलिस ने रिश्तेदारों व ससुराल वालों से कंचन की बातचीत कराई। महिला पति से दोबारा शादी करने के लिए राजी हो गई। पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है।