फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से व्यक्ति से छीने दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत ।
विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक शाखा बागपत में व्यक्ति से दो हजार रुपये छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट कर सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्लाम पुत्र कबूल किशनपुर बराल गांव का रहने वाला है। हाल में वह बागपत में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। मंगलवार को वह सिंडिकेट बैंक शाखा में रुपये निकालने के लिए गया । जब वह बैंक से दो हजार रुपये निकाल कर चला तो बैंक में मौजूद एक युवक ने उसके हाथ से दो हजार रुपये को छीन लिया और भागने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस बैंक पहुंची, तो लोगों ने बदमाश को उन्हें सौंप दिया। इस संबंध में इस्लाम ने कोतवाली में नासिर खान पुत्र फतेह खान निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने उसके खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें