बड़ौत (बागपत)। नेहरू रोड निवासी मोनी नामक महिला की हत्या के मामले में पुलिस चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।15 फरवरी को कोताना रोड स्थित पूर्वी यमन नहर में एक महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त मोनी पत्नी राकेश के रूप में हुई थी। इस मामले में हलालपुर निवासी मोनी के पिता ने पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस मोनी के पति राकेश, बेटा मोहित, जेठ तेजपाल व महिपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी आर के सिंह का कहना है कि चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सही प्रमाण मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी।