फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अधिवक्ता से बागपत में ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जम्मू-कश्मीर के अधिवक्ता से बागपत में 15700 रुपये की ठगी कर ली गई। उसे खरीदे मोबाइल की जगह शीशे का टुकड़ा डिब्बे में पैक करके दे दिया। जब तक उसे इसका पता चला आरोपी युवक फरार हो चुका था। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

अधिवक्ता आसिक हुसैन बाबा जम्मू-कश्मीर के चरारी शरीफ बड़गांव का रहने वाला है। उसके मुताबिक वह पिछले कुछ समय से सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में किसी काम से आया हुआ है। फिलहाल दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रह रहा है। उसने मंगलवार को ओएलएक्स पर मोबाइल बुक किया। बुधवार को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने बुक कराया मोबाइल लेने के लिए बागपत के राष्ट्र वंदना चौक के पास बुलाया। वह करीब डेढ़ बजे बागपत पहुंच गया । तभी बाइक पर सवार होकर युवक उसके पास पहुंचा और उसे बुक कराया मोबाइल और उसके कागज दिखाए। वह एटीएम से रुपये लेने के लिए चला गया। वापस आने के बाद उसे मोबाइल के 15700 रुपये दे दिए, आरोपी युवक ने भी मोबाइल का डिब्बा उसे थमा दिया। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर चला गया। उसने डिब्बा फिर देखा तो उसमें मोबाइल के स्थान पर कांच का शीशा और पत्थर निकले। आरोपी ने दिखाया मोबाइल नहीं दिया। उसने आरोपी युवक को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने पीड़ित को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें