फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के परिवार को बड़ौत में बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हरियाणा से आठ भैंस खरीद कर लाए पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी व्यक्ति ने छह लाख रुपये उधार किए थे। जब हरियाणा से रुपये लेने आए लोग, उसके पास पहुंचे तो उन्होंने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बंधन मुक्त कराकर कोतवाली ले आई, जबकि आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद नारनौर के गांव सिक्का निवासी मान सिंह पुत्र भगीरथ ने 22 सितंबर 2017 को गांव सूप हाल पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी दो लोगों को आठ भैंस बेची और छह लाख रुपये उधार किए और कहा डेढ़ माह बाद लौटा देंगे। जब समय पूरा हो जाने पर भी उन्होंने पैसे नहीं लौटाए तो मान सिंह ने फोन पर संपर्क कर रुपये मांगे, लेकिन वे टाल मटोल करने लगे। शनिवार की सुबह मान सिंह और उनके परिवार की कई महिलाएं अपने रुपये लेने पट्टी चौधरान बड़ौत पहुंचे तो उन्होंने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी डाली। किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। मान सिंह ने कोतवाली पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें