बड़ौत (बागपत)।
भाजपा नेता रामकुमार पंवार से मोबाइल फोन पर साढ़े नौ लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है और न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। भाजपा नेता राम कुमार पंवार पुत्र वेदपाल सिंह बिनौली रोड से सटे सूर्यनगर के रहने वाले हैं। बुधवार को उनके मोबाइल पर फोन आया और दूसरी तरफ से अज्ञात बदमाश गाली गलौच कर बोला कि शीघ्र साढ़े नौ लाख रुये का इंतजाम कर लें और जिस स्थान पर रुपये मंगाए जा तो चुपचाप दे जाना। यदि पुलिस को जानकारी दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे उनका परिवार भयभीत हो गया। पुलिस को उन्होंने वह नंबर भी दिया है, जिससे रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसका कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।