चार छात्रों का गिरोह गिरफ्तार
छपरौली (बागपत)।
बड़ौत और छपरौली मार्ग पर डायल 100 की गाड़ी गश्त कर रही थी। हलालपुर मंदिर के पास गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को बगैर नंबर की संदिग्ध कार खड़ी हुई दिखाई दी। इसके पास चार युवक खड़े थे। जो आपस में बात कर रहे थे। पुलिस जांच के लिए जब कार की ओर जाने लगे तो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया। इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया पकड़े गए आरोपी टिंकू पुत्र देवेंद्र निवासी हलालपुर, शुभम पुत्र मनोज निवासी नेहरू रोड बड़ौत है, इनके पास मिली कार से दो तमंचे, दो कारतूस, नशे की दवाई और रस्सी बरामद हुई है। फरार आरोपी अनुज पुत्र भोपाल निवासी जौनमाना और विक्रम पुत्र राजीव निवासी एलआईसी के निकट बड़ौत है। चोरों आरोपी 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कार की तलाशी लेने पर दो तमंचे, कारतूस, नशे की गोली और रस्सी बरामद हुई ह