फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया गांव का ही एक युवक उस पर गलत नजर रखता है। विगत पांच-छह दिन से लगातार रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर आरोपी ने सबक सिखाने की धमकी दी। वह अपनी माता के साथ खेत से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसको लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसने पुलिस अफसरों से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें