फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन काटकर युवक की हत्या, महिला थाने के निकट मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। गर्दन काटकर युवक की हत्या कर दी। युवक की गर्दन और धड़ महिला थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्कूल के क्रीड़ा स्थल में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। युवक के शव की शनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

शहर के चमरावल रोड पर यमुना इंटर कॉलेज का क्रीड़ा स्थल है। वहां पर एक युवक बृहस्पतिवार दोपहर को अपनी भेड़-बकरी चरा रहा था। इसी दौरान उसको वहां पर दुर्गांध आई। इधर-उधर देखने पर उसको एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी गर्दन कटी है। मात्र डेढ़ मीटर की दूरी पर ही उसकी गर्दन पड़ी है। उसने रोड से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक युवक पेंट और टी-शर्ट पहने है। शव क्षत विक्षत हालत में है। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा गर्दन कटा शव मिला है। जल्द शव का पता लगाकर केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें