बागपत। नलकूप ऑपरेटर शिव कुमार त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने उन पर काम भी किया, लेकिन बीच में ही अटक गई। एक माह बाद भी केस का खुलासा नहीं हुआ। परिजनों को शक है कि वारदात में एक पुलिस वाला शामिल रहा है। कहने के बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एडीजी और एसपी से शिकायत की।
चांदीनगर क्षेत्र के गांव कैहरका निवासी शिवकुमार त्यागी नलकूप ऑपरेटर थे। वे पिछले काफी समय से लोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 15 जुलाई की रात में हत्या की। उनका शव 16 तारीख को गढ़ी कलंजरी गांव में खेत में मिला । परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वारदात के चार-पांच दिन बाद ही इस मामले में अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया , लेकिन पुलिस अभी तक भी केस का खुलासा नहीं कर पाई है। मृतक के बेटे राहुल त्यागी ने बताया जिस रात पिता की हत्या की। उसी रात को पिता ने फोन करके बताया वह एक युवक के साथ है। उसने उसको शराब पिला दी। आरोपी युवक उनके पिता के दोस्त का भाई है। जो पुलिस में है। उसका शक है उसके पिता की आरोपी पुलिस वाले ने ही हत्या की है। पीड़ित राहुल ने एडीजी प्रशांत कुमार और एसपी डी प्रदीप कुमार से केस के खुलासे की मांग की। एसपी ने कहा मामले में जांच चल रही है।