बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात्रि में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को अज्ञात युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया, पीड़ित बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन रात में बच्ची को लेकर कोतवाल पहुंचे और तहरीर दी। पीड़ित बच्ची की तहरीर पर पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा 376 के अंतर्गत अज्ञात मेें मामला दर्ज किया, शनिवार को पुलिस ने उससे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि डाक्टरी परीक्षण मेें मामला स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी, आगे कार्रवाई होगी।