बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गुफा मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रचना पुत्री सुरजीत, उसका मां लोकेश देवी निवासी सोनीपत हरियाणा और मामा बीर सैन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के चालक कार को लेकर भाग निकला। घायलों ने अभी तक तहरीर नहीं दी।