फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के समीप देसी शराब ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन

नगर में हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के समीप स्थित एक देसी शराब के ठेके पर किला परीक्षितगढ़ मेरठ निवासी 45 वर्षीय राहुल पुत्र अशोक विगत नौ माह से सेल्समैन का कार्य करता था। रविवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक उसकी हालत खराब हो गई। वहां मौजूद साथी उसे खेकड़ा सीएचसी ले गए। सीएचसी में कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी कर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर खेकड़ा बुलवाया। मृतक के परिजनों ने सीएचसी में कानूनी कार्रवाई न करने एवं पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव भी बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने गांव लेकर चले गए। मृतक के भाई अमित व आशीष ने बताया कि राहुल की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। मृतक के भाई, पत्नी अल्का और पुत्र अमन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें