खेकड़ा (बागपत)।
नगर की लाइन पार बस्ती निवासी वाहिद व सलीम पक्ष में शनिवार को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इसमें एक पक्ष का वाहिद व दूसरे पक्ष का सलीम घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद घायल परिजनों के साथ थाने में पहुंचे। वहां दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।