बिनौली (बागपत)।
संतनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे किसान जनार्दन की छह बीघा, कटार सिंह की छह बीघा, सुभाष की तीन बीघा, हरबीर की तीन बीघा, ब्रह्मवती की दो बीघा ईख जल गई। ग्रामीणों ने कई घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर मुआवजे की मांग की।