बड़ौत (बागपत)। चोर रविवार की रात्रि में सीओ आफिस के पास एक मिस्त्री की दुकान में खडे़ दो ट्रकों के आठ टायर चुराकर ले गए। देवेंद्र पुत्र धर्मपाल आवास विकास चरण बिहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना दस टायर ट्रक नंबर एचआर 67ए 2373 रविवार की रात्रि में अनीस मिस्त्री की दुकान में खड़ा किया, जब मिस्त्री सोमवार की सुबह दुकान आया तो ट्रक के चार टायर गायब मिले। चोर रात में ट्रक से आठ टायर चुराकर ले गए। इसी मिस्त्री की दुकान पर राजीव पुत्र वेदप्रकाश निवासी लुहारी ट्रक नंबर यूपी 17टी 8214 के चार टायर चोरी कर ले गए। उन्होंने भी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर दी।