बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव के जंगल में दो माह पूर्व हुई गोकशी के मामले में शनिवार को थाना बिनौली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व बरनावा गांव के जंगल मे कुछ लोगों द्वारा गोकशी की। इस संबंध में विहिप के नेता पप्पन राणा ने थाना बिनौली में मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को चौकी प्रभारी बरनावा ने मुखबिर की सूचना पर बरनावा निवासी एहसान पुत्र जमील और दिलशाद पुत्र जीजू को बरनावा चौराहे से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने गोकशी की घटना को करना कबूल किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।