पिलाना (बागपत)।
बालैनी थाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव में रविवार की रात में चोर ने कमरे के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी सोमवार की सुबह परिवार को लगी। इस संबंध में तहरीर दी। हरिया खेड़ा निवासी अमित पुत्र बाबू आर्मी में है। उसने बताया कि वह एक सप्ताह से घर छुट्टी आया है। रविवार की रात में परिवार के साथ मकान के दूसरे कमरे में सो रहा था। रात्रि में चोर छत के रास्ते मकान में घुसे। दूसरे कमरे के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह चोरी की घटना के बारे में पता चला। इसकी सूचना बालैनी थाना पुलिस को दी। पुलिस को जंगल में जेवरात के खाली डब्बे मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।