बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव के दो युवकों से बिजरौल गांव के एक युवक ने एयरपोर्ट पर नौकरी लगाने का झांसा देकर हजारों की ठगी कर ली। कई माह बीत जाने के बाद भी जब युवकों की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने उक्त युवक से रुपये मांगे, लेकिन युवक उन्हेें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी। पीड़ित इमाम पुत्र अब्दुल हमीद व अरुण पुत्र रघुवीर खड़खड़ी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कोतवाली पर दी गई तहरीर में बताया कि चार माह पूर्व बिजरौल गांव के एक युवक ने उसने 20-20 हजार रुपये लिए थे और एयरपोर्ट पर नौकरी लगाने की बात कहीं थी। चार माह बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही युवकों को रुपये लौटाए। अब रुपये मांगने पर युवक उन्हें जान से मारने के धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।