बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बावली चुंगी के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलो गांजा बरामद किया है। कोतवाल बीएस सिरोही को सूचना मिली की कि शामली की ओर से दो गांजा तस्कर बड़ौत की ओर आ रहे हैं, इस पर एसआई जाहिद को पुलिस बल के साथ बावली चुंगी पर चेकिंग के दौरान शामली की ओर आ रहे दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में धनराज पुत्र राम सिंह मध्य प्रदेश, राजा पुत्र सराफल नई बस्ती बड़ौत के रहने वाले हैं, पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।