बागपत। नया गांव हमीदाबाद निवासी शादीराम पुत्र बहोतराम ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में सोहन देवी, देवेंद्र, राजेंद्र, सरोज, मुनेश, रवि चौहान, सुभाष, नीरज के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
पुलिस ने जेब से भरा संयोजन शुल्क
छपरौली (बागपत)। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ हलालपुर मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोक कर बाइक के कागज दिखाने को कहा, लेकिन उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसका चालान काट दिया और उससे 200 रुपये जुर्माना नगद देने को कहा। युवक के पास 150 रुपये मिले। पुलिस ने अपनी जेब से 50 रुपये जमा करने पड़े। ब्यूरो