बदमाशों ने किसान से बाइक और मोबाइल लूटा
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमन नहर में सदल्लापुर नहर के पास चार बदमाशों ने बाइक से खेत में पानी चलाने जा रहे एक किसान को तमंचे के बल पर रोककर बाइक और मोबाइल लूट ले गए। रामगोपाल सादुल्लापुर गांव का रहने वाला है। शनिवार देर रात वह बाइक से खेत में पानी चलाने जा रहे था। जब वह सादुल्लापुर पूर्वी यमन नहर के पास पहुंचा तो पहले से खडे चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक और मोबाइल लूट लिया। बाद मेें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। रात में वह अपने घर चला गया। रविवार सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई रमेश सिंधू ने बताया कि जांच की जा रही है। ब्यूरो