बड़ौत (बागपत)।
काफी दिनों से सीएचसी पर बाइक चोरी हो रही है, इसे देखकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने मंगलवार को काफी समय से दो युवक संदिग्ध अव्यवस्था में सीएचसी पर खड़े देखा और उन पर वॉच किया। शक होने पर उन्होंने उन्हें पकड़ लिया तो दोनों ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, पुलिस सीएचसी में पहुंची और दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में लिए युवकों ने अपने नाम खालिद और जोनी निवासी पठान कोट बताए है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ब्यूरो