अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में रविवार की रात में चोर मकान के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी कृष्णपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की रात में मकान की छत पर परिवार सहित सो रहा था। सोमवार की सुबह उठकर नीचे गए तो कमरे के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा था। चोर मकान से चार हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और जेवरात समेत 50 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। ब्यूरो