घर से गई युवती को बरामद किया
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती का बिनौली क्षेत्र के एक युवक के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसका प्रेमी उसे अलग-अलग शहरों में बुलाता रहा। बृहस्पतिवार को युवती घर से चली गई। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मोबाइल पर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे मुरादाबाद से बरामद किया।
बताया जाता है कि प्रेमी युवक ने पहले युवती को दिल्ली, गाजियाबाद बुलाया। इसके बाद उसे मुरादाबाद पहुंचने को कहा गया। युवती के घर से चले जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पहले पुलिस युवक को उठाकर ले आई और उसके बाद उसके फोन से युवती से संपर्क किया। बाद में उसे मुरादाबाद से युवती को भी पुलिस ले आई। दोनों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।