बागपत। पुराना कस्बा मोहल्ला स्थित केतीपुरा मोहल्ले में एक महिला के तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाने को लेकर हंगामा हुआ। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़कर थाने ले आई। वसीम ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय बेटी बलकिश घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक महिला आई उसकी बेटी को उठाकर ले जाने लगी। तभी बच्चों ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। महिला से बच्ची को छुड़ाया, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहां उससे पूछताछ की। जांच पड़ताल में महिला मनोरोगी निकली। फिलहाल थाने में ही उसे बैठाए हुए हैं।