सूजरा में 11 बीघा गन्ने की फसल जलाई
बागपत। सूजरा गांव निवासी राकेश पुत्र हरपाल ने बताया कि रविवार रात पड़ोस के तीन लोगों ने गन्ने की खेत में आग लगा दी। तीनों को आग लगाकर भागते समय किसानों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग निकले। आग से किसान की 11 बीघा ईख जल गई। जिससे उसका तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने बताया कि पड़ोसी तीनों लोग उससे रंजिश रखते हैं। कई दिनों से उसे परेशान किया जा रहा है। राकेश ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। ब्यूरो