फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने
विज्ञापन

और बंधक बनाने का आरोप

नानौता। दो अलग-अलग युवकों ने नगर निवासी एक युवक पर नौकरी दिलाने के बहाने रुपये हड़पने और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी इरशाद और गांव कैडी निवासी सलमान ने थाने पर अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि नानौता नगर के एक युवक हमें करीब तीन महीने पहले मिला। वह उन दोनों को 15 मार्च को बरेली अपने साथ लेकर गया। जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके 50-50 हजार रुपये छीनते हुए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पीड़ितों का आरोप है कि करीब 15 अप्रैल को मौका देखकर वे दोनों उस कमरे से आजाद हुए और वहां से अपने घरों को लौट आए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें