छपरौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक युवक की पिता से कहासुनी हो गई। दोनों में बात ज्यादा बढ़ गई और युवक अपनी जान देने की बात करते हुए आवेश में आ गया। गुस्से के चलते वह घर के अंदर गया और घर में रखा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है। वहां युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।