प्रेमी संग फरार हुई महिला
शेरकोट। तीन बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के प्रेमी संग फरार हो गई। मोहल्ला खुराड़ा निवासी महिला की शादी लगभग दस वर्ष पहले थाना भागूवाला के गांव निवासी के साथ हुई थी। महिला बीस सितंबर को ससुराल से अपने घर आई थी। इस बीच वह प्रेेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। थानाध्यक्ष पंकज तोमर ने कहा कि महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।