बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में पिछले आठ दिन से एक कुत्ता पागल हो गया है और वह आने-जाने वाले लोगों पर हमला बोलता है। सात लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बृहस्पतिवार को रामचंद्र पुत्र खजान पर हमला बोल दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्राम वासियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर पागल कुत्ते को पकड़वाने की व्यवस्था कराने की मांग की ।