बागपत। केतीपुरा मोहल्ला के व्यक्ति फरमान ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोस के ही एक व्यक्ति से रुपये का लेनदेन चल रहा है। इसके चलते आरोपी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे इरफान के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इरफान गंभीर रुप से घायल हो गया। बचाव में आए सलमान के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे हंगामा हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया । इरफान की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल रेफर किया। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इसके अलावा गौरीपुर मोड़ के पास युवक सुहैल के साथ मामूली बात को लेकर दो युवकों ने मारपीट कर दी। मौके पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।