फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमाबाद गढ़ी में पांच बीघा ईंख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से दो किसानों की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के जंगल में किसान हरेंद्र पुत्र हरपाल व कृष्ण पुत्र इलम सिंह के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। इस लाइन के तार ढीले और जर्जर हो चुके हैं। रविवार को एक तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे निकली चिंगारी से दोनों के किसानों के गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने संतनगर बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। फसल जलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था निगम के अधिकारियों को जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक तार नहीं बदलवाए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि मुआवजा न दिया गया तो वे विद्युत निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। नरेंद्र, कुशलपाल, सूरजवीर, जितेंद्र, सुनील, रामकुमार, सुरेंद्र, बबलू, ओमवीर, धर्मपाल, हरेंद्र, कृष्णपाल किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें