बिनौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के अंगदपुर जौहड़ी गांव में गत एक सप्ताह पहले गर्दन रेतकर की गई देसी शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में बिनौली थाना पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस हत्यारों के बेहद करीब पहुंच गई है। अंगदपुर जौहड़ी गांव में बड़ौत मेरठ मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन देवेंद्र पुत्र बलजीत(44) की गत एक सप्ताह पहले रात्रि में सोते वक्त गर्दन रेतकर हत्या की। इस संबंध में मृतक के पुत्र अंकुश ने बिनौली थाने पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । थाना प्रभारी बिनौली चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि सेल्समैन देवेंद्र हत्याकांड में अहम सुराग मिल हैं। पुलिस हत्यारों के बेहद करीब पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।