बड़ौत (बागपत)।
पूर्वी यमन नहर में बड़ौली झाल के नजदीक एक व्यक्ति की सड़ी -गली लाश मिली। पुलिस ने नहर से शव को निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पूर्वी यमन नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। मृतक की औसतन उम्र 40 वर्ष के लगभग बताई है। वह क्रीम कलर की पेंट पहने है और शव सड़ा गला है। पुलिस के अनुसार बरामद शव छह-सात पुराना प्रतीत हो रहा है।