फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कोतवाली पहुंचकर की सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, भाजपा नेता का परिवार भयभीत
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। किसान एवं भाजपा नेता के गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर फायरिंग की बाद पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर व रंगदारी के पत्र की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा बामनौली गांव के रहने वाले हैं। हाल में वे नगर की गोविंद पुरी कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनके अनुसार मंगलवार की रात वे घर पर नहीं थे। कालोनी में बाइक पर दो युवक आए और एक व्यक्ति से उनके मकान का पता पूछा। इसके बाद मकान के सामने जाकर उन्होंने हवाई फायरिंग की और घर पर एक पत्र फेंककर भाग गए। इसमें 50 हजार के ईनामी हप्पू बावली का नाम लिखा है। भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा की दी गई तहरीर और रंगदारी के पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने कहा मामले की जांच की जा रही है। वहीं बृहस्पतिवार को भाजपा नेता ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर कोतवाली प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया। इस घटना से उनका परिवार भयभीत है। हरेंद्र शर्मा ने कहा कभी भी बदमाश उनकी जान ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें