खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के गांव रटौल में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवकों ने मारपीट कर दंपती को घायल कर दिया। क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी गुलफाम अपनी पत्नी के साथ सोमवार की सुबह घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंचे। उन्होंने दी तहरीर में कहा वह अपनी दुकान में कपड़ों की सिलाई कर रहा था। तभी दुकान में गांव के ही दो युवक पहुंचे। उन्होंने शराब के लिए उससे रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों ने उसे और उसकी पत्नी के साथ गली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दंपती को छुड़ाया। पुलिस ने तहरीर लेकर दंपती का चिकित्सक से इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।