फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफियाओं की सूचना पर कोताना गांव दौडी वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल को शनिवार की रात में सूचना मिली कोताना गांव के जंगल में कुछ वन माफिया अवैध पेड़ कटान करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल अन्य कर्मचारियों और रमाला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वन माफिया की घेराबंदी की और उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी। इस दौरान वन माफिया हवाई फायर कर भाग निकले, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व बरवाला पुल के पास दो लाख रूपये की कीमत के तीन शीशम के पेड़ कटाएं , इनमें उक्त वन माफिया लिप्त थे, सभी के खिलाफ रमाला थाने में मामला दर्ज है। डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा जल्द ही वन माफियाओं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें