फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड ईदगाह के पीछे बाइक सवार युवकों द्वारा बालिकाओं से छेड़छाड़ से मना करने पर एक घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर हमला किया। बाद में मारने की धमकी दी। इसमें दो लोग घायल हो गए, इनमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

घायलों में शावेद पुत्र सलीम व जावेद निवासी छपरौली रोड ईदगाह के पीछे बड़ौत का रहने वाला है, शनिवार की देर शाम लोगों ने बाइक पर तीव्र गति से परिवार की महिला की छेड़छाड़ कर रहे थे, उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने, बाद में उन्होंने रोककर गाली-गलौच की, तो वे भाग गए। इसके बाद छह लोग घर पर लाठी डंडों से हमला बोला और उन पर जान लेवा हमला किया। इसमें शावेद और जावेद पुत्र सलीम घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भेजा, वहां के चिकित्सकों ने शावेद को जिला अस्पताल रेफर किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें