नगर में बंद पड़े मकान से नगदी, जेवरात चोरी
खेकड़ा। नगर में बंद पडे़ मकान से चोर नगदी और जेवरात ले गए। नगर के औरंगाबाद निवासी कुलदीप बृहस्पतिवार को अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। इसी दौरान बंद पडे़ मकान में रात को किसी समय चोर घुस आए। वे यहां से सोने चांदी के जेवरात, नगदी, कपडे़ आदि सामान चोरी कर ले गए। जब वह शुक्रवार को शादी समारोह से लौटे तो मकान के टूटे पडे़ ताले और बिखरा पड़ा सामान देखकर दंग रह गए। परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।कुलदीप ने बताया कि चोर एक लाख रुपये से अधिक की कीमत का सामान चुराकर ले गए।