फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खाते से 10 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के एक शिक्षक के बैंक खाते से ऑनलाइन के जरिये 10 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। उसने कोतवाली में तहरीर दी। शिक्षक दीपक कुमार जैन पुत्र रोशन लाल जैन कुंदनपुरी बड़ौत का रहने वाला है। उसने ऑनलाइन एक कंपनी से समान बुक कराया । जो आठ फरवरी को निरस्त हो गया। उसने अपना पैसा रिफंड कराने को कहा तो कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि उनका पैसा उनके बैंक अकाउंट में भेजा, लेकिन जब वे बैंक गए तो खाते में पैसा नहीं आया । उन्होंने दिल्ली ऑफिस के फोन नंबर पर बात की तो उन्होंने बैंक के पंजीकृत नंबर को फॉरवर्ड करने को कहा। उसके कुछ समय बाद ही उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तो वे दंग रह गए। उन्होंने बैंक जाकर अपना एटीएम कार्ड ब्लैक कराया और इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें