खेकड़ा (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला मंगलवार की सुबह घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में बताया कि किसी बात को लेकर उसकी पति के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर पति ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर डाली। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला का इलाज कराया। इसके बाद पुलिस महिला की तहरीर पर उसके पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पुलिस ने मंगलवार को महिला के पति का चालान कर दिया।