बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव के सालिम की गाय पड़ोसियों के घर पर घुस गई। इसे लेकर पड़ोसियों ने सालिम के घर पर हमला बोल दिया और उसकी बेटी शबाना, शहजादी व बेटे अंसार को लाठी-डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया। शहजादी छह माह की गर्भवती थी, उसके गर्भ गिरने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद घायल कोतवाल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।