बड़ौत (बागपत)। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी गाजियाबाद के एक युवक से हुई । आठ दिन पहले वह मनमुटाव के चलते घर चली आई। शुक्रवार को जब उसका पति उसे लेने आया तो उनकी मनमुटाव होने के बाद मारपीट हुई। पत्नी का आरोप है कि पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगने का प्रयास किया। शोर मचाए जाने पर उसका पति भाग निकला। इस संबंध में पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी।