बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने गुंडा एक्ट के पांच आरोपियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हेें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गुंडा एक्ट में पांच लोग वांछित चल रहे थे, उन्हें सोमवार की रात्रि पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमेें प्रेमपाल पुत्र सोहन पाल निवासी बावली, राहुल पुत्र संजीव वाजिदपुर, मोनू पुत्र वीरेंद्र बड़ौत, सोनू पुत्र प्रवेंद्र बड़ौत, धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल खेड़ा हटना शामिल है, पुलिस ने सट्टे मेें जिसान निवासी बड़ौत व वांछित चल रहे शौकीन पुत्र सज्जेे निवासी मुकंदपुर, शाबिर गोरीपुर आदि शामिल हैं। सभी को जेल भेजा।