फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भटठे पर गया ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शताब्दी नगर से ट्रैक्टर लेकर उसका चालक एक ईट भट्ठे पर गया था और वह रास्ते से लापता हो गया। उसका फोन भी बंद है। मालिक ने इस संबंध में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई। संजीव कुमार पुत्र महक सिंह शताब्दी नगर ओम बिहार बड़ौत का रहने वाला है, वह अपना ट्रैक्टर किराये पर चलाता है। बुधवार की सुबह साढे़ पांच बजे उसका चालक हैप्पी जो हरियाणा करनाल का रहने वाला है, ईट भट्ठे पर गया था, न तो वह वहां पर पहुंचा और न ही उसका पता है, उसकी काफी तलाश की, उसका फोन भी बंद है। उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर चालक के अपहरण की आशंका जताई, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें